Breaking
Fri. May 8th, 2026

स्वर्गीय जयपाल सिंह सरदार का पांचवा पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक बड़ा सिगदी में मनाया गया।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका के बड़ा सिगदी में स्वर्गीय पूर्व पारंपरिक प्रधान जयपाल सिंह सरदार का पांचवा पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनके सारे परिवार के द्वारा स्थापित अस्ति कलश,,जांग चाटु,, समाधि स्थल पर फूलों की माला देकर, उनकी आत्मा की संतुष्टि के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। तत्पश्चात स्वर्गीय जयपाल सिंह सरदार के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके धर्मपत्नी वर्तमान प्रधान विमला सरदार ने कहां की बड़ा सिगदी के गांव ,समाज की पारंपरिक व्यवस्था को बनाए रखने का उन्होंने अथक प्रयास किए थे। गांव में लोगों की सहयोग से विद्यालय के लिए जमीन खरीद कर, विद्यालय भवन बनाने ओर और बच्चों को अच्छे शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान था। उनके समय पर ए, आई, डी संस्था के सचिव पद में रहकर उन्होंने पूरे छटनागपुर में स्वच्छरता के दीप जलाने का तथा महिला साक्षर शिक्षा, को बढ़ावा देने का काम किये। पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के निर्देश सिद्धेश्वर सरदार ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय जयपाल सिंह सरदार ने युवाओं को संगठित कर शिक्षा और संस्कृति विरासत को बनाए रखने का एक मार्क दर्शक का काम किया। इसीलिए,ऐसे लोगों की विचार को जिंदा रखकर उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। इसीलिए इसका प्रत्येक साल पूर्ण तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। श्रद्धांजलि सभा में मौके पर अनिता कुमारी, विभीषण समाद, लखीन्दर सरदार, मालती सरदार, अनिसा सरदार,मानिता सरदार, स्मिता सरदार, पुजा सरदार, मिस्टी सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Post