Breaking
Sun. May 3rd, 2026

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रविवार को आयोजित नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में हुआ।

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मनीष कुमार ने अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए ओएमआर शीट पर मांगी गई सभी जानकारियों को सही ढंग से भरने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल टीम की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई।

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।

मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र पर कुल 480 में से 459 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि सीएम उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल केंद्र पर 125 में से 122 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

जिले में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

Related Post