Breaking
Sat. Jul 25th, 2026

अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज 

चतरा।जिले में अवैध ड्रग्स के खिलाफ जारी अभियान के तहत सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊ के नेतृत्व में एक स्पेशल रेड टीम बनाई गई। टीम ने कुंदा थाना इलाके के भरगांव में अवैध गीली अफीम बरामद की है। इस कार्रवाई में तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त बातें SP अनिमेष नैथानी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

Sp ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भरगांव का रहने वाला नंदकिशोर गंजू अपने घर रखे हुए है । सूचना की जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊ साहब के नेतृत्व में एक स्पेशल रेड टीम बनाई गई। टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर गंझू के घर पर छापा मारा, जहाँ से 3 kg 264 ग्राम गीली अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मौके से तस्कर को भी पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। SP ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। इस ऑपरेशन में सिमरिया SDPO के साथ कुंडा थाना इंचार्ज प्रिंस कुमार सिंह और SI नागेश्वर पंडित शामिल थे।

Related Post