Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट रांची ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह सफलता हासिल हुई

जानकारी के अनुसार, रांची रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18622 में एक संदिग्ध व्यक्ति पर आरपीएफ की नजर पड़ी। संदेह के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 17 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,600 रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रंजीत कुमार (36 वर्ष) निवासी धनबाद बताया। वह बरामद शराब के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और उसने स्वीकार किया कि शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद शराब को जब्त कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को आगे की कार्रवाई के लिए उसे उत्पाद विभाग, रांची को सौंपा जाएगा।

Related Post