Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट में देवघर और जमशेदपुर क्वार्टर फाइनल में*

चाईबासा: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के तहत खेले गए ग्रुप सी लीग मैचों में देवघर और जमशेदपुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेले गए पहले मैच में देवघर ने सरायकेला खरसावां को 186 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 224 रन बनाए।

पूर्णिमा कुमारी ने 73, पिंकी कुमारी ने 47, लक्ष्मी कुमारी ने नाबाद 45 और सोनिया कुमारी ने 38 रन बनाए। सरायकेला खरसावां की ओर से भाग्यलक्ष्मी ने दो और भैरवी चावला ने एक विकेट लिया।

जवाब में सरायकेला खरसावां की टीम 17.3 ओवर में 38 रन पर सिमट गई। पूर्णिमा कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें 5000 रुपये का पुरस्कार मैच पर्यवेक्षक कविता रॉय ने दिया।

दूसरे मैच में जमशेदपुर ने कोडरमा को 154 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 196 रन बनाए। अनन्य वर्मा ने नाबाद 78, प्राची प्रधान ने नाबाद 65 और नादिया अली ने 21 रन बनाए।

कोडरमा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 49 रन ही बना सकी। प्राची प्रधान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर नीरज कुमार पाठक ने 5000 रुपये देकर प्रदान किया।

प्रतियोगिता में अगले दिन जमशेदपुर बनाम देवघर और सरायकेला खरसावां बनाम कोडरमा के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Post