Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

आदित्यपुर में सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन का नववर्ष पर जलछत्र, 6 हजार लोगों में शरबत व मिठाई वितरण

जमशेदपुर। आदित्यपुर के एस-टाइप चौक पर बंगाली नववर्ष के अवसर पर सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से जलछत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच शरबत और मिठाइयों का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार लगभग 6 हजार लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। समिति के महासचिव विश्वनाथ घोष ने बताया कि बांग्ला भाषा अपनी मधुरता के लिए जानी जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष नववर्ष के मौके पर आदित्यपुर के लोगों को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने झारखंड सरकार से राज्य में बांग्ला भाषा के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की और जल्द से जल्द बंगला अकादमी की स्थापना की अपील की। इस अवसर पर तपस कुमार सरकार, संदीप राय, श्रीदाम मंडल, जयंता कुमार बोस, जय चक्रवर्ती, पार्थ राय, अंजन दास, पवित्र कुमार बर्मन, दिलीप मंडल, शंभूनाथ प्रामाणिक, एस. एस. राय, रूमा राय गुप्ता, सबिता बक्शी, कविता मंडल, मानसी कुंड, कंकना नाथ, मृदुला राय, समृद्धि नंदी, मিঠू, कल्पना राय, देवयानी राय, नंदिनी घोष और शंपा सेनगुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही आदित्यपुर और गम्हरिया स्थित अपुर पाठशाला के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Related Post