Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

मतकमहातु यूथ क्लब को युवा भारत की ओर से मिला खेल सामग्री

चाईबासा:- सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु के यूथ क्लब को पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा भारत संस्था की ओर से जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद के हाथों खेल सामग्री मुहैया कराया गया। शिक्षक तुराम देवगम की अगुवाई में बनी यूथ क्लब में 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को शामिल किया गया है।

जिला अधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि आज के दौर में युवाओं का खेलों से जुड़ना अति महत्वपूर्ण हो गया है। चूंकि वर्तमान समय में काफी संख्या में युवा वर्ग भटकाव की ओर तेजी से अग्रसर हैं। ऐसे में खेल ही ऐसा क्षेत्र है जहां युवा एकजुट होकर अनुशासित और सकारात्मक गतिविधियों के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

संस्था की ओर से क्ल्ब को फुटबॉल,वॉलीबॉल,हैंडबॉल, बैग और नेट दिया गया।क्लब की ओर सामग्री प्राप्त करने में महक रानी देवगम,कृष्णा देवगम,कल्पना गोप, दीपिका दोंगो, खुशी गोप,आलिशा देवगम,नबील देवगम,विजय देवगम,निर्जला पुरती,आस्था देवगम,आरती देवगम,नमिता देवगम,अंशु देवगम, सुमित्रा गागराई,चांदमुनी गागराई, चांदमुनी देवगम,सिमरन देवगम, सरिता देवगम,सीमा देवगम,गोल देवगम,रेशमी मुंडा,प्रेमिका बारी आदि उपस्थित थे

Related Post