Breaking
Mon. May 11th, 2026

महिला कॉलेज में “इतिहास प्रदर्शनी 2026” का आयोजन

चाईबासा: महिला कॉलेज में इतिहास विभाग द्वारा “इतिहास प्रदर्शनी 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गैर शिक्षण कर्मियों को आमंत्रित किया गया है।

प्रदर्शनी में सेमेस्टर 6 के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न ऐतिहासिक विषयों पर तैयार किए गए मॉडल, चार्ट और शोध आधारित प्रस्तुतियां प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, शोध क्षमता और रचनात्मकता को सामने लाना है, ताकि वे इतिहास विषय को व्यावहारिक रूप से समझ सकें।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को अपने विषय के प्रति गहराई से जुड़ने और नई जानकारी हासिल करने का अवसर मिलता है। साथ ही यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रस्तुत करने का एक मंच भी प्रदान करती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इतिहास विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और गैर शिक्षण कर्मचारियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी की संभावना है।

Related Post