Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

धनबाद में कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर*

धनबाद :* तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास एक कोयला कारोबारी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल की पहचान कतरास निश्चिंतपुर निवासी मनीष सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद मनीष सिंह को गंभीर हालत में पहले अशर्फी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के कुछ देर बाद ही बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास जेएच 01डीआर-0665 नंबर की एक सफेद कार संदिग्ध अवस्था में मिली। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। उसके शीशे पर गोली के निशान और अंदर खून के धब्बे पाए गए। वाहन में कोई मौजूद नहीं था।बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। आशंका है कि उसी वाहन में गोलीबारी हुई है, हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गोली किसने चलाई और किस परिस्थिति में वारदात को अंजाम दिया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Post