Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

पंजाब राहत कोष पर विवाद: अवतार सिंह भाटिया ने सीजीपीसी पर उठाए सवाल, घर पहुंची 25 लोगों की भीड़

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि इकट्ठा करने की अपील लगातार की जा रही है। लोग ऑनलाइन माध्यम से और सीधे सीजीपीसी कार्यालय जाकर चंदा दे रहे हैं।

इसी बीच, सिख समाज आंदोलन समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह भाटिया ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि राहत राशि सीधे अकाल तख्त साहिब या तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब को दी जानी चाहिए, न कि सीजीपीसी ऑफिस में। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि श्रद्धालु साकची गुरुद्वारा साहिब को भी दान दे सकते हैं, क्योंकि वहां फंड का हिसाब पारदर्शी रहता है।

 

भाटिया ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में भी भारी फंड इकट्ठा हुआ था लेकिन उसका कोई स्पष्ट हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया। इस बयान पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कड़ा जवाब देते हुए व्हाट्सएप संदेश में लिखा – “आप जैसे लोगों को तो कोई ₹10 भी नहीं देगा।”

 

मामला यहीं नहीं थमा। उसी शाम करीब 20 से 25 लोगों का समूह अवतार सिंह भाटिया के मानगो स्थित गुनुमोय कॉलोनी स्थित घर पहुंच गया। आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया और उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

 

अवतार सिंह भाटिया ने पूरी जानकारी वीडियो के माध्यम से जारी की

Related Post