Breaking
Wed. Sep 2nd, 2026

*सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने ‘नमो बुक बैंक’ पहल में दिया महत्वपूर्ण योगदान*

जमशेदपुर, 22 मार्च 2025: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने शिक्षा और सामाजिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ‘नमो बुक बैंक’ पहल में सक्रिय योगदान दिया। इस अभियान के तहत, एससीसीआई ने अपने सम्मानित सदस्यों, यंग इंडियंस (YI) जमशेदपुर और अन्य सहयोगियों के सहयोग से आज रांची में माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी के कार्यालय में किताबों से भरा एक वाहन सफलतापूर्वक भेजा।

माननीय मंत्री श्री संजय सेठ जी के अनुसार, अब तक ‘नमो बुक बैंक’ के तहत 3.60 लाख से अधिक पुस्तकें एकत्र की जा चुकी हैं, जिससे झारखंड के 80,000 से अधिक छात्रों को लाभ मिला है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उनकी पढ़ाई में सहायता प्रदान करना है।

मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को इस महान कार्य में योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में भविष्य में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एससीसीआई इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, दानदाताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। हम आगे भी समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने वाली पहलों में भागीदारी जारी रखेंगे।

Related Post