Breaking
Wed. Sep 2nd, 2026

पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

जमशेदपुर । परसुडीह थाना क्षेत्र के कीनूडीह गांव से सटे जाहेर थान के पीछे एक युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनिल मुर्मू के रूप में हुई, जो मूल रूप से बोकारो जिले के लालपनिया का रहने वाला था।

अनिल इसी साल जनवरी में काम की तलाश में जमशेदपुर आया था और अपनी बहन के घर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिवार के अनुसार, वह शुक्रवार शाम से घर से लापता था। शनिवार सुबह जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से लटकते हुए उसका शव मिलने की सूचना मिली।

परिजनों ने बताया कि अनिल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उसने आत्महत्या क्यों की, यह समझ से परे है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या व हत्या दोनों पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

Related Post