Breaking
Sat. Aug 22nd, 2026

ठंड से बचाव के लिए रांची जिला प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की

रांची। बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अलाव जलाने और ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

 

डीसी ने कहा कि रांची शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों में ठंड से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां अलाव की व्यवस्था की जाए। इसके लिए संबंधित प्रखंड विकास अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

उपायुक्त भजन्त्री ने जिला वासियों से भी अपील की कि वे ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतें और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का लाभ उठाएं। प्रशासन का यह कदम खासतौर पर जरूरतमंद और सड़क किनारे रहने वाले लोगों के लिए राहत प्रदान करेगा।

 

अलाव व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। प्रशासन के इस कदम की लोगों ने सराहना की है।

Related Post