Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पोटका के हल्दीपोखर एवं हाता में रामनवमी का विसर्जन जुलुस शांतिपूर्वक निकाला गया

पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दी पोखर एवं हाता में रामनवमी की विसर्जन जुलूस अखाड़ा के द्वारा शांतिपूर्वक निकाला गया। इसमें हजारों से ऊपर राम भक्तों हिस्सा लिया। जुलूस के पहले उपस्थित अतिथियों को सम्मानित किया गया।बही हल्दी पोखर में श्री श्री विजय बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसी रतन सोनकर, सचिव कृष्ण गुप्ता, अध्यक्ष संतोष मंडल, कोषाध्यक्ष विजय केडिया एवं काफी संख्या में राम भक्तों के उपस्थिति में जय श्री राम के नारा लगाते हुए विसर्जन जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। जुलूस हल्दीपोखर बजरंगबली मंदिर से बंगाली पाड़ा होते हुए रंकणी मंदिर पहुंचा एवं वापसी होकर कमल तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान जुलूस में करतब दिखाते खिलाड़ियों के द्वारा डंडे, तलवार से एक से बढ़कर एक खेल प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात की गई थी। मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग एवं डीएसपी संदीप भगत उपस्थित रहे। निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन का व्यवस्था की गई थी। विसर्जन जुलूस में पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, उत्पल वोस, मोना राय, संजीद, महेश केडिया, मुन्ना केडिया, अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, एवं प्रशासन की ओर से वीडियो अभय कुमार द्विवेदी, सीओ निकिता वाला, इंस्पेक्टर हेमंत तिग्या,थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, समीर तिर्की, अभिषेक कुमार, आदि के साथ पुलिस के जवान एवं ग्रामीण लोक उपस्थित रहे।

 

Related Post