Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

जिला परिषद ने राशन कार्ड धारियों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया

जिला परिषद ने राशन कार्ड धारियों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया

रिर्पोट सोनू सरयू

सरकार के द्वारा चलाई गई महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरन के तहत नवनिर्मित प्रखंड क्षेत्र के सरयू स्थित, दया देवी के जन वितरण प्रणाली दुकान में प्रखंड के जिप सदस्य बुद्धेश्वर उरांव के द्वारा कार्ड धारियों के बीच, धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया।

सरकार के महत्वकांक्षी योजना का लाभ राशन कार्ड धारियों को मिलने से लोगो में काफी उत्साह है। वहीं कार्डधारी ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के द्वारा गरीबों को खाने पीने से लेकर सरकार के महत्वकांक्षी योजना के तहत धोती साड़ी व लुंगी दिया जा रहा है,

जिससे लोग काफी खुश हैं। मौके पर, डीलर दया देवी, कार्डधारी जितेन्द्र उरांव, सुनील उरांव, विरेन्द्र उरांव, जितु उरांव, धनेसर सिंह, अजित सिंह, सुखन सिंह, व अनीता देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, समेत आदि लोग मौजूद थे।

 

Related Post