Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल,रिम्स रेफर।

*मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल,रिम्स रेफर।*

 

बालुमाथ से टीपू खान की रिपोर्ट*

बालूमाथ, हेरहंज थाना क्षेत्र मे बुधवार को संध्या पांकी बालुमाथ मुख्य मार्ग पर मेराल विद्यालय के समीप मोटरसाइकिल से सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार उम्र 25 वर्ष व रूपलाल कुमार उम्र 23 वर्ष बरता चतरा पांकी से अपने गांव बरता चतरा जा रहा था कि इसी क्रम में हेरहंज मेराल विद्यालय के समीप अनियंत्रित बाइक एक पेड़ से जा टकराई जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस द्वारा दोनों घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सा प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई वही स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायल युवक को सर और पैर सहित शरीर के कई हिस्से में आंतरिक चोट आई है।

Related Post