Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

सोनारी के आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह फ्लैट की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग के छत से गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी बेंगलुरु में रहती है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे।

Related Post