Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

भूमिज मुंडा कल्याण समिति द्वारा चाकड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के पोषक क्षेत्र अंतर्गत आने बाले छात्रों एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित

पोटका -पोटका प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी के पोषक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सत्र 2021 -2022 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए भूमिज संप्रदाय के छात्र- छात्राओं को रेलवे इंजीनियर श्री तारापोतो सिंह के द्वारा भूमिज मुंडा कल्याण समिति के बैनर तले सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक रामचंद्र टूडू ने की एवं संचालन श्रीपति सरदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज के संस्कार को बनाए रखने की आह्वान की। सम्मान समारोह में मुखिया श्रीमती संगीता सरदार व बुद्धिजीवी वर्ग के जयहरी सिंह मुंडा, शिवजन सरदार, रंजीत सरदार ,श्रीमती हीरा सरदार, रविंद्र सरदार, शंकर चंद्र सरदार, दरोगा सरदार, बन बिहारी सरदार, सतीश सरदार आदि उपस्थित थे।

Related Post