Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

मुहर्रम को लेकर बारेसांढ़ थाना परिसर में शांति समिति का बैठक संपन्न

*मुहर्रम को लेकर बारेसांढ़ थाना परिसर में शांति समिति का बैठक संपन्न*

 

गारू संवादाता उमेश यादव की रिपोर्ट

मुहर्रम को लेकर बारेसांढ़ थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्षजमील अंसारी ने किया। बैठक में मुहर्रम के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर लोगों से अपील की गई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी जमील ने कहा कि कि कोरोना के पिछले लहरों के कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व का आयोजन सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार ही होना चाहिए। बताते चलें की मुहर्रम 9 अगस्त को मनाया जाना है, इस पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। प्रशासन आपके साथ है और किसी भी प्रकार से आपसी सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिए। जुलूस ससमय समाप्त हो तथा सोशल मीडिया में किसी भी हालत में आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करना है। खाशकर युवा वर्ग के लोगों को इसकी ख्याल करनी चाहिए। मौके पर गारू उपप्रमुख रामदास यादव, मायापुर मुखिया सुभाष कुमार सिंह, पंचायत सचिव महेश मुंडा, पुअनि पवन कुमार रजक, पुअनि करण यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, सदर मोजाहिर अंसारी, रहमत अंसारी, राहुल प्रसाद तथा कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post