झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक महुआडांड़ का मशीन खराब होने के कारण 5 दिनों से बैंक का कार्य ठप, लोगों को हो रही है परेशानी।
महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट
महुआडांड़ मुख्य बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में पिछले पांच दिनों से मशीन खराब होने के कारण बैंकिंग कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। दिन दिन नहीं हो पा रही है।जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वैसे ग्राहकों का जिन्हें खेती के कार्य हेतु पैसा निकालना है या जिन्हें आवश्यक कार्यों के लिए कहीं पैसा भेजना हो सभी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल महुआडांड़ में मात्र दो ही बैंक हैं, एक भारतीय स्टेट बैंक और दूसरा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, जिसके द्वारा ग्रामीण व्यपारी और किसानों का कारोबार चलता है।लेकिन 5 दिनों से बैंकिंग कार्य बंद रहने से जिन्होंने अपना खाता ग्रामीण बैंक में खुलवाया है सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती-बाड़ी का दिन है उन्हे धान बीज और खाद की खरीदारी करने को लेकर बाजार से उधार तक लेना पड़ रहा है। इस संबंध झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि पिछले 5 दिनों से मशीन खराब होने के कारण लेनदेन नहीं हो पा रही है। मिस्त्री को बुलाया गया है अर्थिन का काम किया जा रहा है जिसके बाद मशीन को बनाया जाएगा। उम्मीद है शुक्रवार तक बैंक का मशीन बन जाएगा और सुचारू रूप से बैंक का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

