शहर की सड़कों पर घूमते लावारिस पशु इन दिनों बन रहें हैं हादसों का सबब, खेत में लगे अनाज व बागान में लगे सब्जीयों को पहुंचा रहे हैं नुकसान।
महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट
शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों के अलावा प्रखंड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड समेत बस्ती की गलियों में भी आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।रामपूर रोड और शास्त्री चौक स्थित रास्ते मे बैठे आवारा पशुओं के कारण आए दिन लोग घायल होते हैं।रात को अक्सर बस पड़ाव में अवारा पशुओं को घुमते देखा जा सकता है।
इन दिनो खरीफ फसल की खेती खड़ी है।किसानो का कहना है, कि गांवो में तो किसान अपने पशु को खुद चराते है लेकिन प्रखंड मुख्यालय के शहरी क्षेत्र मे लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे इन दिनो अम्वाटोली, डीपाटोली, गुरगुटोली, रामपूर, राजडन्डा के किसान वर्ग परेशान हैं। ये लावारिस पशु रात को खेतों मे लगे अनाज और बगान पर लगे सब्जी को नुकसान पहुंचा रहे है।इस संबंध मे महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन ने कहा कि किसान वर्ग और ग्रामीणों की ओर से मिली शिक़ायत पर गाड़ी मे घूमाकर अलाउंस करा कर लोगों को चेताया जा रहा है कि जो अपने पशुओं को यूं ही लावारिस छोड़ दिये है उसे घरों में बांधकर रखें नहीं तो लावारिस पशु को पकड़ मालिको को चिन्हित कर प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगी।

