Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

अंबेडकर जी की जीवनी से देश को सीखने की जरूरत है:- मंगेश्वर राम

*अंबेडकर जी की जीवनी से देश को सीखने की जरूरत है:- मंगेश्वर राम*

लातेहार संवाददाता राम कुमार की रिपोर्ट

*लातेहार:*- डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती चंदनडीह चिल्ड्रेन पार्क मैं बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष मंगेश्वर राम की अध्यक्षता में मनाया गया. जिसमें अंबेडकर जी के महत्व को बताएं और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया .

मुनेश्वर राम बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब हमारे भारत के सभी नागरिको को समानता एवं शिक्षा का अधिकार दिए एवं हमारे देश के सभी नागरिकों को हर अधिकार से अवगत कराया जो कि हमारे देश के नागरिक शिक्षित हो एवं देश के सारे नागरिक अपना अधिकार प्राप्त करें साथी साथ देश की महिलाओं पर उन्होंने विशेष बल दिए ताकि शिक्षित बने एवं देश के लिए सही व्यवस्था का मूल्यांकन कर सकें.

बसपा के आगन्तुक वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडे ने अंबेडकर जी की जीवनी से कई महत्वपूर्ण घटनाओं को जिक्र करते हुए कहा की शिक्षित समाज ही समाज में समरसता क्षमता का भाव रख सकती है ! जयंती समारोह में जिला अध्यक्ष मंगेश्वर राम, विगावन राम, संजय प्रसाद ,सोनिया देवी, चंदन कुमार , संजय कुमार साहु,अमरेश कुमार , क्रमलाल उरांव ,अनुप्रिया कुमारी, प्रमोद पांडे ,दीपिका कुमारी, बालूमाथ से – जे.मिज उपस्थित थे.

Related Post