Breaking
Fri. Jul 17th, 2026

लातेहार: सरयू कोरवाटोली गांव में फरवरी माह से नहीं मिला जन वितरण प्रणाली का अनाज ग्रामीण आक्रोश ।

*कोरवाटोली गांव में फरवरी माह से नहीं मिला जन वितरण प्रणाली का अनाज ग्रामीण आक्रोश ।

सरयू से रामकुमार की रिपोर्ट

लातेहार: सरयू प्रखंड घासीटोला पंचायत के अंतर्गत ग्राम कोरवाटोली तथा महुआ टोली गांव के 50 से अधिक जन वितरण प्रणाली के कार्ड धारियों को फरवरी माह से नहीं दिया जा रहा है

जन वितरण प्रणाली का अनाज, डीलर के मनमानी से ग्रामीण आक्रोश। ग्रामीण बाल किशन सिंह, रामदयाल उरांव, मालदेव सिंह, धिरपाल सिंह, झमन सिंह, दशरथ सिंह, रामदियाल सिंह, तथा फूलमतीया देवी, गुड़िया देवी, शांति देवी, चंद्रमणि देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, समेत आदि कार्ड धारियों ने जय श्री राम स्वयं सहायता समूह के डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग को फरवरी और मार्च माह से जन वितरण प्रणाली का अनाज नहीं दिया जा रहा है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग राशन लेने के लिए डीलर के पास जाते हैं तों जय श्री राम स्वयं सहायता समूह के डीलर द्वारा कहा जाता है कि राशन खत्म हो गया है।

जिससे ग्रामीण आक्रोश हो कर डीलर के दुकान से ख़ाली हाथ घर वापस लौट जाते हैं। वहीं ग्रामीण का कहना है कि जब हम लोगों को समय पर राशन नहीं मिलता है तो हमलोग बनीं मजदूरी कर के किसी तरह अपना जीवन को भारन पोषण करते हैं। वहीं कोरवाटोली एवं महुआ टोली गांव के ग्रामीण ने उपायुक्त महोदय से मदद की गुहार लगाई है।

Related Post