Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

हेरहंज प्रखण्ड के सेरनदाग पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वयं सेवक के पति दीपू साव के द्वारा लाभुक चैता राम के खाते से 10 हज़ार की निकासी का मामला आया सामने।

*हेरहंज प्रखण्ड के सेरनदाग पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वयं सेवक के पति दीपू साव के द्वारा लाभुक चैता राम के खाते से 10 हज़ार की निकासी का मामला आया सामने।

ज़िला ब्यूरो बब्लू खान की रिपोर्ट

भुक्तभोगी ने बताया कि मेरे खाते में आज से 5 माह पूर्व आवास का पैसा 40 हज़ार रुपया डलाया था।इसकी जानकारी हमको नही थी लेकिन उसी समय दीपू साव मेरा खाता चेक करने के लिये अंगूठा लगवाया था और बोला था कि अभी पैसा नही डलाया है हम कुछ दिन के अंदर उच्च पदाधिकारियों से बात करके डलवा देंगे।उसके बाद मैं काम करने बाहर चला गया।जब आया तो मैंने खाता चेक किया तो उसमें लगभग 30 हज़ार ही पैसा था।तब मैंने बैंक से चेक करवाया की पैसा कौन निकाला और कब निकाला तब पता चला कि दीपू साव निकाल लिया था।इसकी लिखित शिकायत मैंने पंचायत सेवक और बी डी ओ को दी है।बताते चले कि दीपू साव पहले भी कई लाभुकों के खाते से पैसे की अवैध निकासी कर चुके हैं और मामला उठने पर मैनेज कर दिया जाता है।जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है ये जानते हैं कि हम कुछ भी करें विभाग मुझपर कोई करवाई नही करेगी।*

Related Post