Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट( शनिवार) में सीओ इम्तियाज अहमद व इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम के नेतृत्व में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट( शनिवार) में सीओ इम्तियाज अहमद व इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम के नेतृत्व में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। बाजार मेन रोड,सब्जी बाजार, ओडिशा रोड में लोंगो से मास्क पहनने की अपील किया गया। मौके पर मास्क नहीं पहने 94 लोगों का कोरोना जांच भी किया गया। हालांकि जांच में पाजिटिव केस नहीं मिला। सीओ ने लोगों से कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क पहने,सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं कोरोना का दोनों टीका अवश्य लें। तभी कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कु.रविदास,अंचल निरीक्षक नवीन पूर्ति, राजस्व उपनिरीक्षक परमानंद सिंह,सुमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

*==============================*

 

 

Related Post