Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

हल्दीपोखर मैं अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में चला सघन मास्क चेकिंग अभियान ।

पोटका प्रखंड: हल्दीपोखर पूर्वी में अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद के निर्देशाअनुसार मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया । जहां बिना मास्क पहने हुए लोगों का करोना जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा किया गया। सभी को मास्क पहने कि हिदायत दी।कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास दल बल के साथ तैनात थे। व करोना जांच टीम में सुमित मिश्रा, राजशेखर, प्रदीप, कमलेश शर्मा,खोकन पात्रों मेडिकल स्टाफ मौजूद थे। अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार रविदास ने सख्त चेतावनी दी कि बिना मास्क पकड़े जाने पर, या कोविड-19 नियोमों का पालन नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हल्दीपोखर/से रंजन दास कि रिपोर्ट।*

Related Post