Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

बिना लाइसेंस के हथियार लहरा रहा था युवक, उपायुक्त अबु इमरान ने पकड़ा

बिना लाइसेंस के हथियार लहरा रहा था युवक, उपायुक्त ने पकड़ा

बालूमाथ संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट

लातेहार। जिले के बालूमाथ क्षेत्र में बिना लाइसेंस के ही एक युवक हथियार लेकर घूम रहा था। उपायुक्त अबु इमरान की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने उक्त युवक से पूछताछ की और हथियार को जप्त करने का आदेश पुलिस को दिया। हथियार बालूमाथ निवासी बिहारी यादव नामक व्यक्ति का था । उक्त युवक बिहारी यादव के निजी बॉडीगार्ड के रूप में काम करता है।

मिली जानकारी के अनुसार शत प्रतिशत वेक्सीनेशन को लेकर डीसी अबु इमरान गुरुवार को बालूमाथ प्रखंड में दौरा कर रहे थे। दौरे के क्रम उन्होंने सड़क पर एक युवक को हथियार के साथ देखा । युवक के बगल में ही बिहारी यादव भी खड़े थे। डीसी ने हथियार को देखकर पूछताछ की। बिना ऑथराइज के हथियार को मोडिफाइड करना एक बड़ा सवाल है । पूछताछ के बाद डीसी अबु इमरान ने थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है । बताते चले कि लातेहार जिला के बालूमाथ कोल फील्ड क्षेत्र है और अपना दबदबा कायम करने को लेकर अक्सर लोग हथियार चमकाते मिल जाते हैं । इधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

Related Post