Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

महुआडांड़ के संत जोसेफ स्कूल में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड महुआडांड स्थित संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय के कक्षा छ: से लेकर प्लस टू तक के बच्चो का जांच नेत्र चिकित्सा पदाधिकारी संजू कुमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ द्वारा किया गया। डाक्टर संजू कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम तहत महुआडांड़ के विभिन्न विद्यालयो मे अबतक दस हजार बच्चो का नेत्र जांच किया गया है, जिसमे 170 बच्चो मे दृष्टि दोष पाया गया।जिनको दृष्टि दोष पाया गया उनको निशुल्क चश्मा 15 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दिया जाएगा।

Related Post