Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

एसआईएस संस्था के द्वारा बहाली प्रक्रिया को लेकर महुआडांड़ थाना में लगा है कैम्प।

एसआईएस संस्था के द्वारा बहाली प्रक्रिया को लेकर महुआडांड़ थाना में लगा है कैम्प।

महुआडांड़ थाना परिसर में बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सुरक्षा जवान सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु भर्ती प्रक्रिया को लेकर कैंप लगाया गया है। जहां महुआडांड़ प्रखण्ड से 40 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें 6 लोगों का ही सिलेक्शन हो पाया 34 लोगों का लंबाई कम होने के कारण सिलेक्शन नहीं हो पाया।इस आशय की जानकारी एसआईएस संस्था के सुपरवाइजर मुकेश कुमार व भर्ती अधिकारी गौतम सिंह के द्वारा दी गई है। इस बहाली प्रक्रिया में सुरक्षा जवान के लिए के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 केजी होना है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और वजन 56 केजी होना अनिवार्य था।

Related Post