Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

*विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या*

रांची/खलारी : विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना बुधवार की देर शाम मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मायापुर में हुई. बाइकसवार अपराधियों ने विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

*दुकान बंद कर घर आ रहे थे सोनी, अपराधियों ने किया हमला*

विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी का मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित लपरा में दुकान है. बुधवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइकसवार अपराधियों ने मायापुर के पास उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा मुकेश सोनी को हॉस्पिटल भेजा गया. जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

Related Post