Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

सड़क दुर्घटना से तंग आकर, मिशन स्कूल के बच्चों ने किया सड़क सफाई

*सड़क दुर्घटना से तंग आकर, मिशन स्कूल के बच्चों ने किया सड़क सफाई*

*गारू* उमेश यादव की रिपोर्ट

गारू-बारेसांढ़ मुख्य सड़क का गिट्टी निकल कर सड़क पर फैल गया है, जिसके कारण लगभग प्रतिदिन छोटी-मोटी सड़क दुर्घटना देखने को मिल रहा था। सत्य ज्योति निकेतन अरमु के विद्यार्थियों नें गिट्टी को सड़क के किनारे कर सड़क संबंधित विभाग को आईना दिखाने का काम किया। बातचीत में विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय आने के क्रम में कई विद्यार्थी साइकिल से गिर जाते थे। कई बार राहगीरों को भी विद्यार्थियों ने गिरते हुए देखा था। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सड़क सफाई करना शुरू कर दिया। आजादी के सात दशकों के बाद इस प्रकार की स्थिति वाकई निराश करती है।

Related Post