Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड समाज के उत्थान के लिए एवं महिलाओं के सुरक्षा के लिए निभा रहा है अपना कर्तव्य

*प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड सुदूरवर्ती गांव में एवं समाज हित में,समाज के उत्थान के लिए,महिलाओं की सुरक्षा के लिए,अपने कदम आगे बढ़ाते हुए निभा रहा है अपना कर्तव्य.आज इसकी विधिवत शुरुआत किया गया.इस कड़ी में आज सबसे पहले ” सानग्राम उत्क्रमित अपग्रेडेड उच्च विद्यालय ” पोटका एवं ” उर्दू बालिका मध्य विद्यालय ” हल्दीपोखर में विद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्राओं के लिए एवं इन छात्राओं के जरिए आसपास के महिलाओं के उपयोग हेतु सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगवाया गया.साथ ही साथ 100-100 की संख्या में सैनिटरी पैड्स भी उपलब्ध करवाया गया.ताकि माहवारी के समय इस सेनेटरी पैड्स का कैसे उपयोग करना है उसका भी जानकारी प्रदान करना और इन छात्राओं के जरिए अधिक से अधिक महिलाओं के बीच इसके प्रचार-प्रसार हो सके, महिलाओं के उत्थान के लिए उनके बीच जागरूकता लाने हेतु हम सबों को मिलकर आगे आना होगा.आज इस दौरान ” टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड ” की ओर से अदिति शर्मा, निशा पाऊनीकर, आरती रंजन. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से अरिजीत सरकार,निखिल मंडल,दीपक कुमार मित्रा,सोमनाथ दत्ता एवं किशोर साहु. उपस्थित रहे

Related Post