Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

उमेश कुमार साहू लगातार पांचवीं पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने गए बालूमाथ

*उमेश कुमार साहू लगातार पांचवीं पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने गए*

 

बालूमाथ संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट

बालूमाथ।बालूमाथ एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश और जिला कमेटी के उपस्तिथि में बालूमाथ प्रखंड के बेसिक स्कुल में हुई बैठक में जिसमे उमेश कुमार निर्विरोध पाचवी बार प्रखंड अध्यक्ष बने।

शनिवार को बालूमाथ बेसिक स्कुल के प्रांगण में बैठक की गई।जिसमे प्रदेश संयोजक प्रमोद पांडेय जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह,प्रमोद यादव,सतेंद्र कुमार,सदर अध्यक्ष पवन कुमार यादव लातेहार,सचिव मुनेश्वर पांडेय बने।जबकि कोषाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार दुबे को बनाया गया।संघ के अध्यक्ष का प्रस्तावक रामबली तिवारी जबकि समर्थक लालन यादव थे।प्रदेश संयोजक की देख -रेख में ध्वनि मत से उमेश कुमार को प्रखंड अध्यक्ष पाँचवी बार चुन लिया गया।पारा शिक्षक संघ की आहूत बैठक में पारा शिक्षकों के बालूमाथ प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश कुमार संबोधित करते हुए कहा की झारखंड सरकार की दोहरी निति को एकीकृत पारा शिक्षक खुलकर विरोध करेगी।एक ओर शिक्षको को लाखो रूपये तो दूसरी ओर पारा शिक्षको दस से बारह हजार वेतन मान पर चार बजे तक कार्य करवाया जाता है।यह पारा शिक्षको के साथ न्याय नहीं अन्याय है।एक कार्य एक वेतन मान चाहिए।पारा शिक्षको की यह लड़ाई तब तक लड़ेंगे जब तक पारा शिक्षको को एक सामान वेतन नहीं दिया जाता है।शिक्षको के हक़ में आवाज उठाता रहुगा।

Related Post