सेन्हा-लोहरदगा: कल्हेपाट डिपाटोली स्थित कच्चा खपरैल मकान में परिजनों के अनुउपस्थिति में युवक घर के बरेंडी में नायलॉन रस्सी का फंदा बना फांसी लग आत्महत्या कर लिया। घटना लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट डीपा टोली निवासी देवठान उरांव के 22 वर्षीय पुत्र अनुज उरांव ने आत्महत्या घटना को अंजाम दिया। मृतक की बहन रानी कुजूर ने जानकारी देते हुए बताई की बीते वर्ष बरसात में पिताजी कमाने प्रदेश गये हुए थे। जो उधर ही भटक गए और आज तक पता नही चला है। जिससे मेरा भाई का मानसिक संतुलन बीच बीच में बिगडता रहता गई। साथ ही बताई की आर्थिक तंगी के कारण मां प्रदेश कमाने गई है। इसी बीच मेरा भाई आत्महत्या घटना को अंजाम दिया। बताते हुए कहा कि घर में भाई के साथ दोनों बहन रहते थे। अगल बगल में ही नया व पुराना घर है। पुराना घर में अधिकतर मेरा भाई अकेले रहता था। मेरा भाई अनुज उरांव पुराना घर का बरेंडी में नायलॉन रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना थाना प्रभारी नीरज झा को मिलते ही उनके निर्देश पर एसआई दयानंद सरस्वती व एएसआई रविन्द्र बैठा दल बल के साथ घटना स्थल पंहुच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के हेतु सदर अस्पताल भेज पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई।

