Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को सतबरवा से किया गया गिरफ्तार

बरवाडी बेतला संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को सतबरवा के हनुमाड़ से किया गया गिरफ्तार

बरवाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को सतबरवा के हनुमाड़ से किया गया गिरफ्तार

बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला पंचायत के छोटकी पोखरी से गुरुवार को एक नाबालिक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला थाना में दर्ज हुआ था।

जिसके बाद थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह के द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सतबरवा थाना क्षेत्र के हनुमाड़ से शिवकुमार भूईया को गिरफ्तार किया

साथ ही साथ युवक के द्वारा अपहरण की गई लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिवार को सौंप दिया।

उधर गिरफ्तार युवक को चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस के द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Post