Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

भीषण गर्मी में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट बना राहत का सहारा, राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी और शरबत

जमशेदपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज़ धूप के बीच सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने इंसानियत और सेवा भावना की अनोखी मिसाल पेश की। लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा आज़ादनगर थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत का प्याऊ लगाया गया, जहां राहगीरों को नि:शुल्क ठंडा पानी और शरबत वितरित किया गया।

जानकारी के अनुसार, जिले के उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास आम लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी प्रेरणा से ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने सासा इन होटल के सामने रोड नंबर-15, जेसू भवन के पास, राजमहल के बगल में तथा आज़ादनगर थाना के समीप प्याऊ की व्यवस्था की।

आज़ादनगर थाना के पास आयोजित सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, मोइनुद्दीन अंसारी, वारिस कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मोहम्मद आसिफ, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, डॉ. ताहिर हुसैन, शाहिद परवेज़ और सोहैल अख्तर अंसारी ने स्वयं राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया।

इस दौरान आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं एसआई दीपक रौशन ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। दोनों अधिकारियों ने राहगीरों को शरबत वितरित कर सामाजिक सौहार्द और जनसेवा का संदेश दिया।

मौके पर मुख्तार आलम खान ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों की सेवा करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, तब तक ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम इसी तरह आम लोगों की सेवा में जुटी रहेगी।

Related Post