Breaking
Tue. May 26th, 2026

श्याम सेवा समिति चांडिल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जमशेदपुर: सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति चांडिल की नई कार्यकारिणी (2026-2028) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम पारडीह चौक स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने नई टीम के अध्यक्ष संदीप सुल्तानिया, सचिव अनूप जालान एवं कोषाध्यक्ष विवेक सुल्तानिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं सिंहभूम चेम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने उपाध्यक्ष रौनक पसारी, विजय जालान, रूपम जालान तथा सहसचिव राकेश अग्रवाल को शपथ दिलाई।

नई कार्यकारिणी में राजेश पसारी, अनिल जालान एवं नवीन पसारी को संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजेश पसारी ने किया।

समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष आयुष पसारी, सचिव प्रवीण जालान एवं कोषाध्यक्ष विवेक सुल्तानिया सहित पूर्व कार्यकारिणी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रूही अग्रवाल, संदीप मुरारका एवं अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया तथा समाज एवं संगठन हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समारोह में रत्नाकर खेतान, पंकज पसारी, अतुल सुल्तानिया, रंजन जालान, सुशील पसारी, संजय भौतिक, अरुण रुंगटा, प्रकाश पसारी, मनोज पसारी, गोपाल सुल्तानिया, कमल जालान, अमित बगड़िया, दिनेश जालान, कमल किशोर अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, उमेश खीरवाल, लिप्पू शर्मा, मोहित मूनका, सुधीर अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Post