Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

नेतरहाट रांची मुख्य पथ में बनाया गया है ठोकर,बनी हुई है कभी बड़ी सड़क दुर्घटना की संभावना।

प्रखंड के नेतरहाट रांची मुख्य पथ ग्राम आराहंस से सौ मीटर पीछे बिना अनुमति के ग्रामीणों द्वारा अवैध ठोकर बनाने से रास्ते गुजरने वाले वाहनों चालकों सहित मोटर साइकिल चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। रास्ता सीधा होने और ठोकर में पेड़ की छाया पड़ने से ठोकर नहीं दिखाई देती है । जिससे कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों द्वारा गलत जगह ठोकर बनाया गया। जबकि रास्ता पूरी तरह से साफ है। आते जाते राहगीरों ने इस हाटने की मांग की है। इस संबंध में महुआड़ाड एसडीओ नीत निखिल सुरीने ने बताया कि ठोकर गलत जगह बनी है। इस देखकर हाटने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना होने से को रोका जा सके ।

Related Post