Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

महुआडांड़ के सोहरपाठ में घर का दीवार गिरने से 12 साल की बच्ची हुई घायल।

महुआड़ाड प्रखंड में हो रही लगातार बारिश से रविवार की सुबह ग्राम सोहरपाठ में स्व् सरजु कंवर के घर का दीवार गिरने से दीवार बगल में सो रही 12 वर्षीय बच्ची मंगीता कुमारी घायल हो गई । परिवार और ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लाया गया। जहाँ डॉक्टर सुनील प्रसाद द्वारा इलाज कर घर भेजा गया, ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के पिता नहीं है। रहने के लिए गरीब के पास आवास नहीं है वह किसी तरह मिट्टी के घर में अपनी फुवा के साथ रह रही थी। दीवार गिर जाने पर इस बारिश में रहना मुश्किल है।उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका घर मरम्मत करने में की मदद की गुहार लगाई है।

Related Post