Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

25 हजार सीएफटी बालू जब्त बालू तस्करों में हड़कंप हजारीबाग

बालू तस्करों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*

 

 

 

हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण प्रखंड में बालू उत्तखनन का मामला कुछ दिनों से सुर्खियों में है. जिस पर प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारी धमना बराकर नदी में 300 ट्रैक्टर तस्करों द्वारा डंप किये गये बालू को जब्त किया है.

 

हजारी धमना बराकर नदी से बालू तस्करी की सूचना लगातार प्रशासन को मिल रही थी. सूचना के तहत बरही एसडीओ डॉ कुमार ताराचंद ने हजारी धमना पहुंचकर तस्करों द्वारा डंप किये गये बालू को जब्त कर लिया. प्रशासन की टीम को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. एसडीओ ने जब्त बालू को राज केसरी कंस्ट्रक्शन कंपनी को उठाव कर अपने अधीन सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.

 

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वरीय अधिकारियों के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा. बालू तस्करों पर प्रशासन की निगाह बनी हुई है. जल्द ही तस्करों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. पूर्व में भी बालू से लदे कई ट्रैक्टर को पकड़ा जा चुका है.

जिला खनन इंस्पेक्टर मजूमदार ने बताया 25 हजार सीएफटी बालू जब्त हुआ है

Related Post