Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

चंदवा अनियंत्रित ट्रैक्टर नदी में जा गिरा, दो की दबकर मौत

 

 

चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी-दामर ग्रामीण पथ की घटना

 

लातेहार ज़िले के चंदवा थाना क्षेत्र में सिकनी के पास एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने से उस पर सवार दो लोगों की दबकर मौत हो गई। दुर्घटना की वजह चालक का नशे में होना बताया जाता है।

यह घटना एनएच 39 से कटकर सिकनी गांव के समीप से दामर जानेवाले ग्रामीण पथ पर रविवार की शाम हुई।

 

 

 

जानकारी के अनुसार सिकनी दामर निवासी रोहित भुइयां (पिता महाराज भुइयां) व रमेश उरांव (पिता नंद किशोर उरांव) ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। घघरी नहर के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनों पानी के अंदर चले गए। पानी में काफी देर तक दबे रहने के कारण दोनों की मौत हो गई।

 

सूचना के बाद चंदवा पुलिस वहां पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई। इधर घटना के बाद दोनो के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related Post