Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

दक्षिण पोटका के शिक्षाविद अछुआ महाली का निधन

*

Abhijit sen–potka

Jamshedpur/potka— दक्षिण पोटका के शिक्षाविद, चिंतनशील सामाजिक कार्यकर्ता, कोवाली लेंप्स के अध्यक्ष, माताजी आश्रम हाता के भक्त, प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी एस. एम .डी .सी. के वरिय सदस्य व सेवाप्रद अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र के प्राध्यापक, पल्ली मंगल उच्च विद्यालय शांतिपुर कैरासाई के अध्यक्ष, रामगढ़ आश्रम हाता बालक बाबा जी के सानिध्य रह कर आश्रम निर्माण में सराहनीय श्रमदानकर्ता, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर कोवाली के विद्यत परिषद के सदस्य, इंग्लिश स्कूल कोवाली के अध्यक्ष, पोटका डिग्री कॉलेज निर्माण समिति के अंकेक्षक, कैनारा बैंक के वरिय शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अछुवा महाली का आज सुबह 5:00 बजे तारा सेवा सदन हाता में चिकित्सा के दौरान निधन हो गया ।जिससे इस क्षेत्र का एक उदीयमान प्रदीप का अंत हुआ। जिसकी भरपाई मुश्किल है।

68 वर्ष केअछुआ महाली का जन्म दक्षिण पोटका के कूटसूरी गांव में एक अत्यंत गरीब परिवार में हुआ था इनका प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चाकड़ी, माध्यमिक शिक्षा कैरासाई एवं विद्या निकेतन उच्च विद्यालय हल्दीपोखर व इंटर से पीजी तक की पढ़ाई टाटा कॉलेज चाईबासा में किए थे ,चुंकी ये बहुत ही गरीब परिवार से थे अतः टाटा कॉलेज चाइबासा में ये छात्रावास में अन्य बच्चों को तकनीकी सहयोग करते थे और इनका खर्चा वही बच्चे चलाते थे। ये बताते थे की दिनभर कॉलेज में उन बच्चों को सहयोग करते एवं रात को अपना पढ़ाई करते ,जो एक यूनिक है।

इनके निधन से शिक्षा जगत के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। इस दुःख की घड़ी में क्षेत्र के लोग उनके परिवार के साथ सदा सर्वदा रहने का संकल्प लिए।

Related Post