Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

गारू मे होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

सीओ ने कहा, प्रेम एवं सदभावना पुर्ण वातावरण में मनाये होली

गारू:- लातेहार एसपी प्रशांत आनंद के निर्देशानुसार होली को लेकर गारू थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी शंभू राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुये अंचलाधिकारी श्री शम्भू राम ने आपसी प्रेम एवं सदभावना पुर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने की अपील किये। उन्होंने कहा होली मे जबरन किसी को भी रंग लगाने से परहेज करें ताकि इससे दुसरे के भावना आहत न हो। उन्होने  सोशल मीडिया मे होली को लेकर आपत्तिजनक एवं अश्लील तस्वीरें, गाने आदि वायरल नहीं करने की सख्त हिदायत दिये। साथ ही ऐसा करने पर एडमीन समेत अन्य लोगो पर कार्रवाई की बात कही। जाएगी, मौके पर गारू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव,सीआई दुखन राम, एसआई शाहीद अंसारी, शुभम कुमार, मुखिया सबिना तेलरा, मो निजामउदीन,डा सुरेश प्रसाद समेत काफी संख्या अन्य लोग उपस्थित थे।

गारू से संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बब्लू खान की रिपोर्ट लातेहार से

Related Post