Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

अजिमा डे केयर सेंटर ने चिकित्सा शिविर में किया दर्जनाधिक मरीजों का मुफ़्त ईलाज

 मानवता की प्राथमिकता के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है बेहतर चिकित्स्यिय सेवा : एस अंसारी

जमुआ कोडरमा मुख्यमार्ग सेवईटाँड़ स्थित अजिमा डे केयर सेन्टर के द्वारा बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दर्जनाधिक मरीजों का मुफ़्त ईलाज किया गया। इस बाबत अस्पताल प्रबंधक जेनरल फिजिसियन डॉ सुल्तान अंसारी ने बतलाया की फिजिसियन डॉ ए के मिश्रा, महिला ,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्वी चटर्जी,हड्डी ,नस रोग विशेषज्ञ डॉ निखिल ड्रोलिया,जेनरल फिजिसियन डॉ एस अंसारी द्वारा बेहतर चिकित्सा सेवा दिया जा रहा है। बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया गया है। धरती का दूसरा भगवान चिकित्सक को माना जाता है इसलिए ब्यवसाय के रूप में न लेकर मानवता का प्राथमिकता के तहत अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। कि मुमताज अंसारी,मो फ़ैज़ल, हसीना कुमारी,मौसमी कुमारी,दिल मोहम्मद अंसारी,राजू कुमार सहित अन्य चिकित्सा कर्मी द्वारा बेहतर तरीके से सेवा दिया जा रहा है।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post