Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

कलयुगी पुत्र ने पिता को कुल्हाड़ी से मारकर किया जख्मी

रेफ़रल अस्पताल गारू में इलाजरत

गारू:-गारू थाना क्षेत्र के सिमाँखास ग्राम में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से हमला कर जान मारने की कोशिश किया ।हमला इतना जोरदार था की पिता लक्षमन उराँव के सर में कुल्हाड़ी जा लगा जिससे की सर फट गया ।लक्षमण उराँव ने बताया कि रात्रि करीब 7:30बजे दोनों पति पत्नी खाना खा कर सोने जा रहे थे तभी बेटा संजय उराँव नशे क् धुत में होकर आया और कुल्हाड़ी उठा कर सीधे सर पर हमला कर दिया जिससे की सर फुट गया उसके बाद भी शशिर में हमला कर पीटते रहा ।जब पत्नी ने देखा तो बचाने के लिए सामने आयी तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया किसी तरह मस्सकत के बाद किसी तरह उसके चंगुल से छूटा।ग्रामीणों के मदद से घायल लक्क्षण उराँव को गारू रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है …….

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post