Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

महालक्ष्मी ज्वेलर्स से अज्ञात महिलाओं ने की सोने के लॉकेट की चाेरी

महालक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरी करते सीसीटीवी में कैद महिला चोर

घाटशिला:-जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दयाल मार्केट स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक तपन राणा ने बताया कि बुधवार की शाम दो अज्ञात महिलाएं उनकी दुकान में आई थीं। उक्त दोनों महिलाओं ने लगभग डेढ़ ग्राम सोने का लॉकेट चोरी कर दुकान से गायब हो गईं। तपन राणा ने यह भी बताया कि दुकान बढ़ाने के लिए जब सामान रात को मिलाने लगे तो उसे पता चला कि उसकी दुकान से लगभग 8 हजार रुपए का लाकेट गायब हो गया है। तब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसने दो महिलाओं को देखा। इस घटना की सूचना उन्होंने जादूगोड़ा पुलिस को भी दी है । सीसीटीवी का फूटेज की जांच पड़ताल कर महिलाओं का पता लगाया जा रहा है।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post