Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

घाटशिला:- झामुमो पार्टी का दामपाडा क्षेत्रिय कमेटी का बैठक संपन्न

क्षेत्रिय कमेटी के मिलन समूह में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता।

घाटशिला:-दामपड़ा क्षेत्रीय कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस वार्षिक मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पार्षद सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बाघराय मांडी उपस्थित थे । इस मिलन समारोह में झामुमो के पूरे साल भर का क्रियाकलापों के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। साथ ही पार्टी की मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी कार्य योजनाओं के ऊपर भी विचार किया गया। एवं विभिन्न प्रकार के समस्याओं के प्रति नेताओं का ध्यान आकृष्ट किया गया। साथ ही संभावित पंचायत चुनाव को लेकर भी विचार किया गया। इस मिलन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाघराय मांडी ने कहा कि किसी भी पार्टी का रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं का भी जिम्मेदारी बनता है कि छोटे-छोटे समस्याओं के प्रति नेताओं को समय-समय पर अवगत कराना एवं सरकार का जो भी योजना है उसको धरातल पर पहुंचा कर ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य को हासिल करना। मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव जगदीश भगत,जिला उपाध्यक्ष काजोल डॉन, विकास मजूमदार सुखलाल हांसदा अंपा हेंब्रम क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष भारत मुर्मू सोनाराम मुर्मू दिलीप मन्ना सीमंतो पाल प्रोफेसर सुशांत कुमार पाल पिथो हसदा मदन मुर्मू मुकेश कर्मकार प्रभात मुर्मू बसिया मुर्मू बुद्धिनाथ मुर्मू बाघराय हसदा आदि उपस्थित थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

 

Related Post