Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

बालूमाथ प्रखण्ड के सेरेगड़ा निवासी के सुदेश गंझू का हुआ अपहरण

👉दूसरे दिन भी नही चला कोई पता परिजन परेशान

बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा पँचायत के भलुवाही निवासी 25 वर्षीय सुदेश कुमार गंझू का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है घटना 18 दिसम्बर शुक्रवार की शाम 7 बजे की है ।सुदेश अपने एक साथी के साथ साइकल से बाजार से लौट रहे थे कि एक मोटरसाइकिल पर आये लोगो ने रास्ते से ही उनका अपहरण कर लिया।घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को दे दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वही अपहरण की घटना के बाद दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है वही घर के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट राजधानी न्यूज से बबलू खान

Related Post