Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

सीमेंट लोडेड ट्रक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

गुमला:-

रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोभी पुल के पास से 20 नवंबर को हुए सीमेंट लोडेड ट्रक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि आरोपियों ने नकली पिस्टल की नोक पर ड्राइवर एवं खलासी को बंधक बना ट्रक को लोहरदगा ले गए थे। बीच रास्ते में ही ड्राइवर और खलासी को उतार दिया था। ट्रक में 620 बोरा सीमेंट लोड था।

रिपोर्ट राजधानी न्यूज से बबलू खान

Related Post