Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पार्किंग को लेकर अधिवक्ताओं का हंगामा

जमशेदपुर में पार्किंग को लेकर बवाल शुरू हो गया है। पुराना कोर्ट के समीप पार्किंग वसूली के खिलाफ वकीलों ने जमकर हंगामा किया और मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया ।उधर वकीलों का आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार ने अधिवक्ताओं से नोकझोंक की उसके बाद सभी अधिवक्ता एक हो गए और सड़क पर पहुंच सड़क को जाम कर दिया ।वही जमशेदपुर बार एसोसिएशन के सचिव ने कहा है की जमशेदपुर पुराना कोर्ट से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक नोटिफाइड एरिया पार्किंग वसूली बंद करें नहीं तो जोरदार आंदोलन होगा ।हालांकि स्थानीय थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

 

रिपोर्ट – – शिव शंकर साह,

Related Post